नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने लोकसभा सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि श्री चौहान लोकप्रिय नेता, कुशल संगठक और जन सेवक थे। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है।
श्री सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Post a Comment