मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने दुनिया को निष्काम कर्मयोग का मार्ग बताया, जिसमें सभी प्राणियों का कल्याण निहित है। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया, जो हम सभी के लिए संपूर्ण जीवन दर्शन है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हम भगवान श्री कृष्ण के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और अपने जीवन को धन्य करें।
Post a Comment