मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 ब्रजभूमि मथुरा के नगला चन्द्रभान गाँव में हुआ था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक भी थे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद की दृष्टि दी। वे एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के साथ-साथ उनकी साहित्य में भी गहरी रूचि थी। उनका अवसान 11 फरवरी 1968 को हुआ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नमन
Mr. Suresh Prajapati----कोलार का प्रहरी ----हिन्दी मासिक --
0
Comments
Post a Comment