Kolar Ka Prahari- -कोलार का प्रहरी --

 एक लाख 46 हजार किसानों के खातों में अंतरित होंगे 203 करोड़ रूपये

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 17 फरवरी को प्रदेश के एक लाख 46 हजार से अधिक किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रूपये की फसल-क्षति राशि का सिंगल क्लिक से वितरण करेंगे। कार्यक्रम अपरान्ह 3:30 बजे से वर्चुअली होगा।

प्रदेश में गत दिनों असामयिक वर्षा एवं ओला-वृष्टि से 23 जिले के किसानों की फसलों को नुकसान हुआ था। प्रदेश में एक लाख 34 हजार 19 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुई थी। सर्वे के बाद प्रभावित किसानों को फसल क्षति की राशि का वितरण किया जा रहा है।

कार्यक्रम के लिये प्री-रजिस्ट्रेशन https://mpmygov.in/ पर किया जा रहा है तथा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लिंक https://webcast.gov.in/mp/cmevents/ , दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल्स एवं सोशल मीडिया पर किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post